लेख - जहर उगते शहर, मौत के साए में इंसान
जहर उगते शहर, मौत के साए में इंसान भाग -1 भारत में पयार्वरण की स्थिति दिन प्रति दिन भयानक होती जा रही है | भारत के शहरों के हालत विषैले होते जा रहे है अगर महानगरों की बात करें तो ये दिन दूना रात चौगुना जहर उगल रहे है | शहरों में टी.वी., केंसर, पीलिया, फेफड़ो का कमजोर होना आदि मरीजों की संख्या बढ़ रही है | अस्पताल भरे पड़े है आज स्थिति यह है कि कई मरीजों को अस्पताल में इलाज के लिए जगह ही नहीं है | आये दिन कई मरीजों को अस्पताल के प्रांगण में ही तिल-तिल मरते देखा जा सकता है | आखिर यहं का पर्यावरण इतना दूषित कैसे हो गया | यह केवल जनसंख्या में बढ़ोतरी का कारण तो नहीं हो सकता, फिर ऐसा क्या है ? जिसकी वजह से शहरों ने जहर उगना शुरू कर दिया | बड़े बड़े शोध रिपोर्ट आ रही है, लोग संवाद कर रहे है, और नतीजा शहरों में पानी प्रदूषित हो गया है, वायु प्रदूषित है, शहर कचरें के ढेर पर साँस ले रहा है, यहाँ तक कहा जाता है भारत में शौच खुले में किया जाता है इसलिए भी पर्यावरण दूषित है | वाकई यही कारण है क्या ? या फिर कुछ और कारण है जिन पर हम बात नहीं करना चाहते है ? खुले में शौच इंसानी सभ्यता ...